Yamunanagr News : समाधान शिविर में अब तक निगम संबंधित 152 शिकायतें पहुंची, 74 का निपटान

0
12
Yamunanagr News : समाधान शिविर में अब तक निगम संबंधित 152 शिकायतें पहुंची, 74 का निपटान
समाधान शिविर में शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त आयुष सिन्हा
  • शिविर में आने वाली हर शिकायत का प्राथमिकता से करें समाधान – आयुष सिन्हा
  • 10 जून से शुरू हुए समाधान शिविर में अब तक निगम संबंधित पहुंची 152 शिकायतों में से 74 निपटाई

Yamunanagr News | प्रभजीत सिंह लक्की | यमुनानगर। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को निपटान हो रहा है। शिविर में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एसपी गंगाराम पूनिया, एसडीएम सोनू राम, सीटीएम पीयूष व अन्य अधिकारी लोगों की शिकायतें सुन रहे है। सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित आ रही है।

कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा हो रहा है। समाधान शिविर में अब तक नगर निगम संबंधित 152 शिकायतें पहुंची। जिनमें से निगम अधिकारियों ने 74 शिकायतों का समाधान कर दिया है। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निपटान किया गया। बाकी शिकायतें निगम अधिकारियों ने जांच करने के बाद निपटाई। कुछ शिकायतें अभी सरकार स्तर व कुछ शिकायतकर्ता स्तर पर लंबित है। जिनके निपटान के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

हरियाणा सरकार के आदेशानुसार 10 जून से जिला स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर शुरू किए गए थे। पहले दिन निगम संबंधित छह शिकायतें आई थी। जिनमें से दो का निपटान किया गया। 11 जून को आई दस शिकायतों में से नौ, 12 जून को आई 15 शिकायतों में से 12 का निपटान किया जा चुका है। इस तरह अब तक नगर निगम संबंधित कुल 152 शिकायतें शिविर में पहुंची।

जिनमें से 74 का निपटान किया जा चुका है। अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि इन शिविरों में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा व नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा अपराध संबंधित समस्याएं सुनी जा रही है।

कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ शिकायतें ऐसी होती है, जिनके समाधान के लिए मौके का मुआयना व जांच करनी होती है। इस शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। जांच के बाद इन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका तीव्रता से समाधान करें।

यह भी पढ़ें :  Yamunanagar News : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खालसा कॉलेज रोड के कार्य का शुभारंभ किया

यह भी पढ़ें : Babain News : निरंकारी मार्किट में दुकानदार बारिश के पानी की निकासी न होने से बेहद परेशान

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मानसून की सक्रियता बढ़ने से सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : अब 21 लाख तक के विकास कार्य बिना टेंडर करवा सकेंगे सरपंच : मुख्यमंत्री नायब सिंह

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने केयूके के प्रांगण में किया पौधरोपण

SHARE