Yamunanagar News : यमुना नहीं को प्रदूषित करने वाले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे – ललित त्यागी

0
127
यमुना नहीं को प्रदूषित करने वाले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे - ललित त्यागी
यमुना नहीं को प्रदूषित करने वाले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे - ललित त्यागी

(Yamunanagar News) यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेट्री ललित त्यागी ने आज बीजेपी द्वारा अरविंद जी के बयान पर किए गए प्रदर्शन पर सवाल उठाए ।

दस साल में हरियाणा सरकार से यमुना साफ नहीं हुई – ललित त्यागी

त्यागी ने कहा के यमुनानगर जिले से गुजरने वाली यमुना नहर में आज तक पिछले दस सालों मे औद्योगिक गंदगी को डालने से तो रोक नहीं पाए पर जब आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद जी ने सवाल उठाया तो ये हरियाणा के बीजेपी सरकार अपनी गलती छुपाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है आप करनाल के पास जाकर ही यमुना नदी की गुणवत्ता की जांच की जाये तो सच्चाई पता लग जाएगी कि यमुना नहर को साफ करने में हरियाणा की बीजेपी सरकार दस सालों में असफल रही है। अगर ये ही विरोध प्रदर्शन यमुना नहर को साफ करने में किए होते बीजेपी के नेताओं ने तो अब तक यमुना नहर साफ हो गई होती।

विरोध प्रदर्शन के बजाय यमुना को साफ करने का प्रयास करे – ललित त्यागी

एक महिला मुख्यमंत्री का पुतला सिर्फ बीजेपी के नेता ही फूंक सकते है क्यों कि इनकी पार्टी में इनकी सरकार में महिलाओं के साथ क्या बर्ताव होता है सबको पता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra जानें पूरी स्पेसिफिकेशन