Yamunanagar News : साढौरा से बलवंत सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकत्ताओं में खुशी की लहर

0
173
There was a wave of happiness among the workers when Balwant Singh was declared the BJP candidate
भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के भोगपुर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका सहित उपस्थित कार्यकर्ता
(Yamunanagar News) साढौरा। भाजपा हाईकमान द्वारा 67 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए साढौरा विधानसभा से चौधरी बलवंत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बलवंत सिंह के प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इसी उपलक्ष्य में चौधरी बलवंत सिंह के भोगपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौधरी बलवंत को कार्यकर्ताओं ने बधाई देने के अलावा भारी मतों से जीताकर विधानसभा में पहुंचाने की बात कही।
भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह ने कार्यकताओं को सम्बोधन में कहा कि हरियाणा में चुनाव का बिगुल बज चुका है और आगामी 5 अक्टूबर तक उत्साहपूर्वक भाजपा की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो राष्ट्रहित, सर्वोपरि धर्म को मानते हुए कार्य कर रही है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और देशहित में विकसित भारत संकल्प भाजपा के साथ जुडक़र अपनी सदस्यता सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा 5 अक्टूबर तक हमें बिना रुके बिना थके भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पूरे उत्साह से करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यकत्ताओं से आह्वाण किया। भाजपा की नीतियों से एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।
चौधरी बलवंत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2024 का टिकट मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली सहित कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र से सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, ईश्वर सिंह पलाका, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी,  नपा चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, वाइस चेयरमैन लवली सैनी, भाजपा नेता नवीन भसीन, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।