Yamunanagar News : पानीपत एसडी कॉलेज की टीम ने किया राजा नल-दमयंती सांग

0
60
पानीपत एसडी कॉलेज की टीम ने किया राजा नल-दमयंती सांग
पानीपत एसडी कॉलेज की टीम ने किया राजा नल-दमयंती सांग

(Yamunanagar News) साढौरा। डीएवी कॉलेज की ओर से अजीजपुर कलां गांव में जारी रत्नावली युवा सांग महोत्सव के दूसरे दिन पानीपत के एसडी कॉलेज की टीम ने राजा नल-दमयंती की कथा पर आधारित सांग पेश किया। इस सांग महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। एसडी कॉलेज की टीम में शामिल उस्मान, मास्टर सरजू, साबित, सैम, साहिल, रोनित, प्रदीप, रोहित व अनुजा ने नल-दमयंती कथा पर आधारित सटीक सांग पेश किया। इसमें बताया गया कि दमयंती ने अपने स्वयंवर में देवताओं को हराकर राजा नल से विवाह रचाया था।

जिससे नाराज होकर कलयुग ने राजा नल व दमयंती से देवताओं की हार का बदला लिया। कलयुग ने राजा को कंगाल कर दिया और रानी दमयंती को उसके दोनों बच्चों से भी अलग कर दिया। दूसरे दिन के सांग महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक बलवंत सिंह व किसान सेल के जिला सचिव दिनेश शर्मा ने किया। बलवंत सिंह ने इस आयोजन के लिए डीएवी कॉलेज की सराहना की। प्राचार्य डॉक्टर तेजवीर सिंह ने हरियाणवी संस्कृति में सांग के महत्व पर प्रकाश डाला व मुख्य अतिथियों समेत सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं दर्शकों का इस आयोजन में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने इस आयोजन के लिए अजीजपुर के सरपंच विशाल एवं पेंसल के सरपंच नवीन कमल संधू का आभार प्रकट किया। अजीजपुर कलां समेत आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ो दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान दीपक, संजीव शास्त्री, सुखबीर सिंह, लाभ सिंह, पृथ्वी सिंह, रामचंद्र शास्त्री, कर्नल पाल, अनिल, बंसी लाल, रजनीश व संजू प्रजापति भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …