Yamunanagar News : जगाधरी विधानसभा में भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी

0
193
The process of people joining BJP continues in Jagadhari assembly
(Yamunanagar News) छछरौली। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में आज हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल के कुशल नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा के गांव पंजेटो में दर्जनों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।कृषि मंत्री कंवर पाल ने सभी का फूलमाला और पार्टी का पटका पहना कर भाजपा परिवार में स्वागत किया।कृषि मंत्री ने कहा की इन सभी के भाजपा परिवार शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

पंजेटो गांव में दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

कृषि मंत्री ने बताया की भाजपा जिस निष्पक्षता के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है उससे प्रभावित होकर आज पंजेटो गांव में सरदार परमजीत, मिंटू शिवदयाल,साहिल ,मोहित,हर्ष,भारत,शेंटी,जगमीत,रोशन ,विशाल,अश्वनी,जतिन,रघुबीर,जगदीप कश्यप, जरनैल कश्यप,गुलशन,आकाश,सोहन कश्यप,रामधन,सागर,प्रिंस,वंश, अजय,सोहन टोनी,प्रदीप,बलदेव सिंह फौजी,तिलक राज कश्यप समेत अनेकों भाजपा परिवार में शामिल हुए है।सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा।
कृषि मंत्री कंवरपाल ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस  सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय भेदभाव और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।विकास के मामले में हरियाणा की जनता के साथ भेदभाव किया जाता था।नौकरी के लिए लोगो को अपनी ज़मीन बेचनी पड़ती या गिरवी रखनी पड़ती थी।बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिलना असंभव था इतना ही नहीं विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।2014 से पहले विकास कार्यों को लेकर यमुनानगर जिले के साथ इस प्रकार का भेदभाव किया गया जैसे ये हरियाणा का हिस्सा नही है।लेकिन  भाजपा की वर्तमान सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेशभर में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।जिससे प्रदेश में बहुत बड़ा व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हरियाणा में लगाएगी जीत की हैट्रिक :  कंवर पाल

मंत्री कंवरपाल ने कहा भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हरियाणा में हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में तीसरी बार कांग्रेस का सफाया करेंगे। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुभव और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा का कार्यकर्ता, साल के हर दिन, चौबीसों घंटे देश की सेवा करता है। अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए सभी लोगों को नई ऊर्जा, नए जोश के साथ काम करना है। उन्होंने कहा की हरियाणा में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन स्थापित किया है। हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी भाजपा सरकार ने दी है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के हित में अनेकों योजना बनाकर उनका मजबूती से विकास किया है और सशक्त बनाया हैं। इस मौके पर भाजपा नेता कुलदीप राणा,राकेश,सुनील नंबरदार,गुलशन,सुरेश,कर्मवीर,सरदार लखविंदर सिंह और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।