Yamunanagar news : देश को एक सूत्र में बांधने का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश का पावन प्रतीक

0
69
The national flag, the tricolour, is a sacred symbol of the country that binds the country together
(Yamunanagar news) यमुनानगर। यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे पावन प्रतीक है। यह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जातपात धर्म मजहब से ऊपर उठकर देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का काम करता है। इतना ही नहीं इस प्रकार के कार्यक्रम से देश के सैकड़ों वीर शहीदों की शहादत को याद करने के अवसर भी मिलते हैं और इन कार्यक्रमों से युवाओं को शहीदों की शहादत को जानने का अवसर मिलता है। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने महाराजा अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन से हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा महाराजा अग्रसेन चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से मॉडल टाउन विधायक के कार्यालय पर सम्पन्न हुई।


विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने हर घर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने रविवार को जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग और विकास एवं पंचायत विभाग के तत्वावधान में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।  इस दौरान युवाओं के साथ ही भारत माता का जयघोष भी किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि भारत की स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा औपचारिक और संस्थागत रहा है, जबकि इसे व्यक्तिगत रूप से घर लाना और फहराना देशवासियों के प्रति एक व्यक्तिगत जुड़ाव और सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन जाता है। इस पहल का विचार यह है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित किया जाए और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए।

सैंकड़ों महिलाओं व युवाओं ने की तिरंगा यात्रा में शिरकत, महिला एवं बाल विकास विभाग व विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह ने देश और प्रदेश को राष्ट्रीय ध्वज के साथ करोड़ों लोगों को जोड़ने और 11 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को शुरु किया है। इस अभियान के दौरान यमुनानगर में भी 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा नजर आएगा, सभी लोग अपनी इच्छा से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे। सभी मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाएंगे।   उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अनसुने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। इसी कड़ी में आज हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा देश की अखंडता व स्वाभिमान का प्रतीक है। अत: हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करें तथा समाज में तिरंगे के इतिहास को भी सांझा करें ताकि प्रत्येक नागरिक गौरव की अनुभूति कर सके।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजपा नेता देवेन्द्र चावला, राम निवास गर्ग, जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण सिंगला, विभौर पहुजा, सीईओ जिला परिषद पंकज सेतिया, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर, एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओज, सुपरवाईजर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।