Yamunanagar News : छछरौली अनाज मंडी में 18 अगस्त को होने वाली जन आशीर्वाद रैली होगी ऐतिहासिक :कंवर पाल 

0
65
The Jan Ashirwad Rally at Chhachhrauli Grain Market on August 18 will be historic
(Yamunanagar News) यमुनानगर। 18 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे छछरौली नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद रैली को लेकर कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा के तीनो मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और देवधर, प्रताप नगर,जयरामपुर, तेलीपुरा,लेदी,कोट,खदरी,सलेमपुर बांगर,तेलीपुरा,गढ़ी बंजारा, आदि गांवों का दौरा कर लोगों को जन आशीर्वाद रैली में आने के लिए न्योता दिया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।
मंत्री कंवरपाल  ने ग्रामीणों को बताया कि इस ऐतिहासिक जन आशीर्वाद रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद रैली में हजारों की संख्या में हलके के लोग पहुंचेंगे। इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबको साथ लेकर चलने वाले ईमानदार छवि के मुख्यमंत्री है। उन्होंने बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास उद्देश्य के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश को उन्नति के शिखर की ओर  तेजी से आगे ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के हित एवं किसानों की खुशहाली एवं समृद्घि पर केन्द्रित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रूपये का कर्ज माफ कर किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में एम.एस.पी. में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, रिकॉर्ड कृषि उत्पादन और निर्यात, उर्वरक उद्योगों में सुधार, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना इत्यादि अभूतपूर्व कार्य क्षेत्र में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को प्रदेश में लागू करने के मामले में देश भर में प्रथम स्थान पर हैं।
कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को कहा कि आज गरीब से गरीब परिवारों की युवक एवं युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाएं जा रहे और अब केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा के खिलाफ भांति-भांति के दुष्प्रचार फैला रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है और सभी को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि देश के लोगों के हित में असंख्य विकासात्मक योजनाएं चलाई है और इन सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन सबसे ज्यादा दी जा रही है, आयुष्मान भारत कार्ड योजना व चिरायु कार्ड योजना से हरियाणा के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं और बीमा दिया है।
उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद रैली का उदेश्य अधिक से अधिक लोगों से मिलकर भविष्य की जन कल्याणकारी योजनाएं बनाना है व जनता के साथ सम्पर्क साधना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उदघोष नहीें करते बल्कि जो कहते है वह करते है,यह संदेश हरियाणा की जनता में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं से प्रदेश का हर वर्ग खुश है और इन नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों लोगों से अपील की है कि वे छछरौली अनाज मंडी में होने वाली  रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक रैली मैं भागीदार बने। इस मौके पर विभिन्न गांव के गणमान्य व्यक्ति की एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकरता भी उपस्थित रहे।