Yamunanagar News : 1300 करोड़ रुपये का बोनस किसानों के खातों में डालेगी नायब सरकार : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

0
65
The government will deposit a bonus of Rs 1300 crore in the accounts of farmers
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि नायब सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित में अनेक बड़े निर्णय लिए हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी देने के बाद अब मुख्यमंत्री ने खरीफ की फसलों पर 1300 करोड़ का बोनस देकर किसानों का दिल जीत लिया है। कृषि मंत्री  कंवरपाल गुर्जर शुक्रवार को यमुनानगर में स्थित पार्टी कार्यालय यमुना कमल जगाधरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हर हरियाणवी, किसान का सपना साकार कर रही है भाजपा सरकार : कंवरपाल गुर्जर

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किसान वर्ग, महिला वर्ग व कच्चे कर्मचारियों के लिए जो लगातार घोषणाएं की गई है उससे हरियाणा के हर वर्ग में खुशी की लहर है। श्री गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बधाई व धन्यवाद देते हुए बताया कि हरियाणा में वर्तमान खरीफ सीजन में मानसून कमजोर रहने के कारण किसानों को सिंचाई पर ज्यादा खर्च करना पड़ा है, मुख्यमंत्री ने 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस की घोषणा करना ऐतिहासिक कदम है। श्री गुर्जर ने बताया कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद यह बोनस का पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।

एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद, 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करना नायब सरकार का ऐतिहासिक कदम

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि एमएसपी पर किसानों की सभी फसलों को खरीदने की मुख्यमंत्री की घोषणा ने जय जवान, जय किसान के नारे को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले गरीब परिवारों को 500 रुपये में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की है उससे हरियाणा के 46 लाख परिवारों को फायदा पहुंचेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा भाजपा सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने अनुबंधित 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलना नायब सरकार का अहम कदम है। श्री गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस फैसले से लाखों परिवारों को खुशी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया कि जो सुविधाएं अनुबंधित कर्मचारियों को मिलेगी वही लाभ गेस्ट टीचर्स को मिलेंगे।
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग, आमजन के आर्शीवाद से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में वर्तमान हरियाणा सरकार लगातार जनहित के फैसले लागू कर आम जनता को राहत देने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि समृद्ध किसान ही हरियाणा की पहचान है। पिछले 10 सालों में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार ने शानदार कार्य किए हैं। आज हर हरियाणवी किसान का सपना भाजपा सरकार साकार कर रही है, खेतों में सिंचाई वाली ट्यूबल मोटर को बनाने वाली सभी तीन स्टार कंपनियां हरियाणा में आएगी। किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार का ऋण माफ किया गया है।
कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि किसानों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे, ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा किसानों से नहीं लिया जाएगा। लगभग 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले हफ्ते में किसानों को वितरित की जाएगी। कृषि मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी। प्रेसवार्ता के दौरान  भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।