(Yamunanagar News) यमुनानगर। अवैध कचरा प्वाइंट को खत्म करने के लिए नगर निगम की टीम ने सोमवार को वार्ड नंबर 13, 14, 17, 20, 21 और 22 का निरीक्षण किया। जिन कचरा प्वाइंट पर गंदगी पड़ी मिली, उसकी सफाई कराई गई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन प्वाइंट पर बंद करने के लिए यहां गमले और बेंच रखें जाएंगे।

कचरा प्वाइंट का निरीक्षण कर सफाई अधिकारियों ने करवाई सफाई

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी के ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता, सफाई निरीक्षक बिट्टू, एएसआई सतबीर, सुमित लाठर, कृष्ण कुमार की कचरा प्वाइंट के निरीक्षण पर निकली। निगम की यह टीम सबसे पहले वार्ड 13 पहुंची। इसके बाद वार्ड 14, 17, 20, 21 और 22 में कचरा प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर बने कचरा प्वाइंट पर कचरा पड़ा हुआ मिला। जिसकी संबंधित सफाई निरीक्षकों द्वारा सफाई करवाई गई और वहां पर यहां कचरा डालना मना है संबंधित पोस्टर लगाए गए।

इन स्थानों पर जल्द ही गमले व बेंच रखें जाएंगे। शशी गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों व अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव के मार्गदर्शन में यह निरीक्षण किया गया और कचरा प्वाइंट की सफाई कराई गई। सीएसआई सुनील दत्त ने कहा कि सभी वार्डाें की सभी कॉलोनियों में नगर निगम के वाहन प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं, इसके बावजूद कुछ लोग सड़कों पर खुले में कचरा गिराकर गंदगी फैलाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा कर वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी को नहीं निभा रहे हैं।

जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने में बहुत बड़ी बाधा बन रहे है। आम जनता से अपील की कि लोग अगर खुले में कचरा नहीं गिराएंगे तो सबसे पहले उनके पड़ोसी और परिवार के सदस्य ही शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ होंगे। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने शहर को साफ और सुंदर बनाने का अवसर प्रदान करता है और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सार्वजनिक स्थानों को साफ और सुंदर रखने में नगर निगम को सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स 

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन