Yamunanagar News : निगम ने 14 दिन में शहर से साफ किया 698 टन सीएंडडी वेस्ट
निगम ने 14 दिन में शहर से साफ किया 698 टन सीएंडडी वेस्ट
(Yamunanagar News) यमुनानगर। नगर निगम ने अभियान चलाकर 14 दिन में ट्विनसिटी से 698755 किलोग्राम अर्थात 698.7 टन सी एंड डी वेस्ट अर्थात निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का उठान किया है। निगम द्वारा यह अपशिष्ट नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डाें की गलियों, सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों से उठाकर डिस्पोज किया है। इसके लिए आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर नगर निगम के तीन जोन बनाकर वार्ड वाइज कनिष्ठ अभियंताओं के नंबर सार्वजनिक किए थे। कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा फोन कॉल और वार्डाें का दौरा कर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का उठान किया।
सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर निगम ने तीन जोन बनाकर तैयार की हुई है टीमें
नगर निगम क्षेत्र से सी एंड डी वेस्ट उठान के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर तीन जोन बनाए गए है। 28 जनवरी को निगम आयुक्त द्वारा सी एंड डी वेस्ट उठान के लिए हर वार्ड के कनिष्ठ अभियंताओं के नंबर सार्वजनिक किए थे। वहीं, निगम आयुक्त ने सभी निगम अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं को वार्डाें का दौरा कर सी एंड डी वेस्ट उठान के निर्देश दिए थे।
इसके बाद नगर निगम द्वारा हर वार्ड से सी एंड डी वेस्ट का उठान शुरू किया गया। निगम द्वारा सड़क, गली, भवन निर्माण के बाद सड़क व गलियों में पड़े कंक्रीट मलबे का उठान किया गया। हर कार्य दिवस पर कंक्रीट मलबे का उठान करने के बाद उसका धर्म कांटे से वजन कराया जाता है। इसके बाद उसे गुलाब नगर, गधौली व औरंगाबाद के निचले क्षेत्र में डिस्पोज किया गया। यह कार्य कार्यकारी अभियंता विकास धीमान की देखरेख में किया गया। 29 जनवरी से अब तक नगर निगम द्वारा सभी वार्डाें से 698755 किलोग्राम सी एंड डी वेस्ट अर्थात कंक्रीट मलबे का उठान किया गया।
कंक्रीट उठान में लगे तीन जेसीबी व दस ट्रैक्टर ट्रॉलियां –
निगम द्वारा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के उठान के लिए वार्ड एक से सात तक जोन एक, वार्ड आठ से 15 तक जोन दो और वार्ड 16 से 22 तक जोन तीन बनाए गए है। तीनों जोन में तीन जेसीबी और लगभग 10 ट्रैक्टर ट्राली कंक्रीट मलबा उठान में लगाए गए हैं। तीनों जेसीबी पर चालक व सहायक और सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर चालक तैनात किए गए है। कंक्रीट कचरा उठान के लिए 20 के करीब कर्मचारी भी तैनात किए गए है। सभी वार्डाें में कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में कंक्रीट मलबे का उठान किया जा रहा है। शहरवासी कुछ दिन पहले सार्वजनिक किए कनिष्ठ अभियंताओं के मोबाइल पर फोन कर कंक्रीट मलबे का उठान करवा सकते है।
अब तक हुआ सी एंड डी वेस्ट उठान का डाटा –
तिथि वजन (किलोग्राम में)
29 जनवरी 50153
30 जनवरी 62600
31 जनवरी 76105
एक फरवरी 11915
तीन फरवरी 63280
चार फरवरी 41720
पांच फरवरी 52580
छह फरवरी 40910
सात फरवरी 48525
आठ फरवरी 54430
10 फरवरी 57355
11 फरवरी 60727
12 फरवरी 17650
13 फरवरी 60805
इन नंबरों पर करें कंक्रीट मलबा उठान की शिकायत –
वार्ड जेई नंबर
1, 2, 3, 6 गगन संधू 94164 84014
4, 5 व 7 गोपाल 9991613000
8 व 9 अजय 8683832626
10, 11 व 12 मनीश 9729485123
13 व 14 नरेंद्र 9999447915
16 व 17 तुलसी 8683864150
18, 19 व 20 अरविंद 9999950539
21 व 22 अभिषेक 8295222844
सी एंड वेस्ट उठान के लिए सार्वजनिक किए नंबरों पर करें शिकायत –
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से कंक्रीट मलबा उठाने का कार्य प्रगति पर है। अब तक हम लगभग सात सौ टन सी एंड डी वेस्ट का उठान कर चुके हैं। शहरवासी अपने आसपास पड़े मलबे की फोटो खींचकर वार्ड वाइज सार्वजनिक किए नंबरों पर लोकेशन या पते समेत भेज सकते है। साथ ही सार्वजनिक किए नंबरों पर फोन कर मलबे की सूचना देकर उसका उठान करवा सकते है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें। खुले में गंदगी न फैलाए। पुराना भवन तोड़ने व नया भवन बनाते समय निकले मलबे का स्वयं निपटान करें।