Yamunanagar News : प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया व्यवस्था परिवर्तन : कृषि मंत्री कंवरपाल 

0
85
The BJP government of the state has changed the system: Agriculture Minister Kanwar Pal
(Yamunanagar News) यमुनानगर। जगाधरी विधानसभा में कृषि मंत्री कंवरपाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। लगातार भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे शामिल हो रहे हैं।इसी कड़ी में जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुरा हड़ोली में बड़ी संख्या में एससी समाज के लोगो ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।कृषि मंत्री कंवरपाल ने पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

गांव खानपुरा हड़ोली में बड़ी संख्या एससी समाज के लोगो ने थामा भाजपा का दामन

कृषि मंत्री कंवर पाल ने बताया की भाजपा की जनहित से प्रभावित होकर आज इंद्र राम ,बलबीर सिंह, प्रितपाल, सुखपाल ,गुरदयाल सिंह, राम सिंह ,रणवीर सिंह, अंकित, रवि कुमार, मनीष कुमार, रोशन लाल ,रामधारी, प्रियांशु, दुष्यंत, पंकज ,सागर ,कैलाश चंद्र ,जयपाल, राकेश, राजवीर, राहुल, प्रकाश चंद ,नरेश पाल, अशोक कुमार, राजपाल ,मंगल राम ,राम कुमार, रोहित कुमार, विजय कश्यप समेत अनेकों आज भाजपा में शामिल हुए है। सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। इस दौरान कृषि मंत्री ने भाजपा सरकार  के 10 साल के शासनकाल की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में ऐतिहासिक नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ जनता की भलाई के फैसले लेकर प्रदेश को खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित के बड़े फैसले लेकर एवं व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। भाजपा सरकार ही ऐसी सरकार है जिसने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं। उन्होंने बताया कि विपक्षी सरकारों में विकास केवल कुछ खास जगह तक सीमित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखा है और इसी कारण अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में जनता के आर्शीवाद से दोबारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों ने लोगों में भ्रामक व बेबुनियाद खबरें फैलाकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया, लेकिन विपक्षी दलों की यह चाल जल्द ही जनता की समझ में आ चुकी है और जनता अब विपक्षी दलों को आगामी विधानसभा चुनावों में इसका जवाब वोट की चोट के माध्यम से देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का एक मात्र लक्ष्य केवल सता प्राप्त करना हैं और सता हाथ में आते ही विपक्षी दल अराजकता, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टïाचार जैसे कार्यों में लिप्त हो जाते हैं और जनता से किए गए बेबुनियाद वादों को भूल जाते हैं। इस मौके पर छछरौली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, महा मंत्री डॉ जगदीश धीमान,गांव भाजयुमो महामंत्री दीपक शर्मा,दादूपुर सैनी के सरपंच नीरज सैनी, पूर्व सरपंच करमचंद, पंच रवि कुमार ,रणवीर सिंह ,पूर्व सरपंच  ज्ञान सिंह,  इंद्र राम , जयपाल, बलबीर सिंह, सुखपाल ,राजवीर ,श्यामलाल राम सिंह ,रामलाल ,सतीश कुमार, नरेश पाल भगत, मामराज , पालाराम मिस्त्री ये सब उपस्थित रहे।