Yamunanagar News : भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को ठेकेदारों के चंगुल सहमत मुक्त करवाया : मदन चौहान

0
79
The BJP government freed the employees from the clutches of contractors
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा में विभिन्न विभागों में लगे ठेकेदारों के पास कर्मचारियों को हरियाणा कौशल योजना निगम में रखकर भाजपा सरकार ने ठेकेदारों के चंगुल से कर्मचारियों को मुक्त करवाया है।हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा की गारंटी दिए जाने का सरकार के फैसले पर निवर्तमान मेयर व भाजपा पिछड़े वर्ग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदन चौहान ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने अन्य जो घोषणाएं की और जनता को राहत देने का काम किया इसी से साफ जाहिर होता है कि एक बार फिर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि इस सरकार से हर वर्ग खुश है। पूर्व मेयर मदन चौहान ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा की गारंटी दिए जाने, कर्मचारियों ने निवर्तमान मेयर मदन चौहान और प्रदेश सरकार का जताया आभार

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि  35 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कर्मचारियों की मांगों को सुना गया है उन्हें सेवा सुरक्षा की गारंटी मिली है। इससे प्रदेशभर में लगभग 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा एक साल की सेवा के बाद सालाना वेतन वृद्धि देने का भी प्रावधान किया गया। अब कर्मचारियों के घरों में भी खुशी का माहौल है और उनके घरों का भी चूल्हा जलता रहेगा। उन्होंने इस मौके पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। प्रदेश में अनेकों ऐसी योजनाएं सरकार ने चलाई है जिनका सीधा-सीधा लाभ प्रदेश की जनता को निरंतर मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को भी भाजपा सरकार ने बड़ी राहत दी है खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों पर ₹2000 प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का निर्णय भी लिया गया है जिसका पूरे प्रदेश के किसानों को फायदा होगा इसके अलावा भाजपा सरकार ने फसलों पर एमएसपी देने की घोषणा की है यह ऐतिहासिक निर्णय है।
उन्होंने कहा कि इस बार बरसात कम होने से किसानों को परेशानी ना हो इसको लेकर ही नायाब सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों का बजट न बिगड़े इसको लेकर भी सरकार ने हर कदम उठाया है प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने तीज के अवसर पर महिलाओ को बड़ा तोहफा दिया है और अब हरियाणा में 180000 रुपए वार्षिक आय वाले परिवार को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहां की हमारे देश की बेटी विनेश फोगाट का देश में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा वह हारी नहीं है बल्कि उसने करोड़ो देश के लोगों का दिल जीत लिया है इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की जीत पर भी बधाई दी  और कहा कि सरकार उन्हें सम्मानजनक राशि और उचित इनाम देकर उनका सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि एक लाख 41 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके के साथ सरकार ने नौकरियां दी है उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब घर के बेटे हैं उन्होंने गरीबी को देखा है और गरीबों को उभारने के लिए जितने उपाय वह कर सकते हैं उतने पिछली सरकारों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बोलना होता है प्रदेश में जनता से जाकर पूछे कि भाजपा सरकार ने कितने काम किये है उन्हें खुद पता लग जाएगा।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है और कांग्रेस तो अपने ही बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के सपने देख रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा यह जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए कहा कि उनकी दुकान बंद हो चुकी है। धरातल पर उनका कुछ भी नहीं है और ना ही प्रदेश की जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि 10 साल कांग्रेस का राज हरियाणा में रहा है और यमुनानगर जिले के साथ विकास को लेकर भेदभाव किया गया वह पूरा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बताना चाहते हैं कि वह अपने पिछले 10 साल के 5 काम गिनवाए। वह काम नहीं बनवा सकते लेकिन भाजपा सरकार ने 10 साल में अनेक विकास कार्य किए हैं जो भाजपा के नेता गिनवा सकते हैं।