(Yamunanagar News) यमुनानगर। पेपर मिल ग्राउंड यमुनानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुनानगर के द्वारा शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नियुद्ध, दंड युद्ध, पद विन्यास, आसन्न, खेल,योगासन,घोष विषय का प्रदर्शन किया। संघ की गतिविधियों धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,गौ सेवा,ग्राम विकास की प्रदर्शनियां रही। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हेमराज ने कहा संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 को हुई।
डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार जी नें 16 युवाओं को प्रशिक्षण देकर संघ कार्य विस्तार
संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चूका है। डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार जी नें 16 युवाओं को प्रशिक्षण देकर संघ कार्य विस्तार के लिये देश के अलग -अलग राज्यों में भेजा।जिन्होंने अनेक कष्ट सहकर संघ कार्य का विस्तार किया।वर्तमान में लगभग 72000 स्थानों पर संघ की शाखाएं लगती हैं भारत के बाहर 35 देशो में संघ का कार्य है। इस शताब्दी वर्ष में संघ पांच परिवर्तन पर कार्य कर रहा है।
कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण!संघ अपनी शाखा के माध्यम से राष्ट्रभक्त लोग त्यार करता है!संघ का उदेश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है!और इस कार्य में हम अनवरत आगे बढ़ रहें है! कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अश्वनी मेहता जी डायरेक्टर गंगाराम मेडिकल कॉलेज दिल्ली रहे। इस अवसर पर महेंद्र चौहान, विभाग कार्यवाह, विनोद कुमार जिला कार्यवाह, कुलदीप जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख, मान सिंह विभाग कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु, सिद्धांत, अमन, बालकृष्ण, कौशल, प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर अमादलपुर के व्यवस्थापक शिव चैतन्य जी महाराज भी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में 1035बंधु व भगिनी नें भाग लिया।
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : श्री गुरु रविदास प्रकाशोत्सव उपलक्ष्य में प्रभातफेरी