Yamunanagar News : महिला की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर दुराचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
102
महिला की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर दुराचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर दुराचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

(Yamunanagar News) यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी फर्कपुर द्वारा महिला से दुराचार करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि थाना फर्कपुर क्षेत्र के गांव की महिला ने एक शिकायत दर्ज करवाई कि वह किसी युवक के साथ करीब 2 वर्ष पहले लिविंग रिलेशन में रहती थी। उस समय युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। वह युवक अश्लील वीडियो को लेकर उसको ब्लैकमेल करता था और जबरदस्ती दुराचार करता था। जब वह मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।

इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव मंडेबरी निवासी मंजीत सिंह उर्फ लाड़ी पुत्र जसमेर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स