Yamunanagar news : हरियाणा में एमएसपी पर किसानों की सभी फसलों को खरीदने के लिए घोषणा करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

0
59
Thanks to the Chief Minister for purchasing all the crops on MSP: Agriculture Minister
(Yamunanagar news) यमुनानगर। भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल सैक्टर 17 जगाधरी में हरियाणा भाजपा सरकार कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा कि है कि अब से हरियाणा भाजपा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगी जो किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नॉन-स्टॉप नायब सिंह सैनी सरकार ने जय जवान,जय किसान के नारे को साकार करने का काम किया है : कंवरपाल गुर्जर

किसान भाई चाहे कोई भी फसल उगाते हों, उन्हें सरकार द्वारा घोषित एमएसपी के वास्तविक मूल्य मिलेंगे। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि समृद्ध किसान ही हरियाणा की पहचान है। पिछले 10 सालों में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार ने शानदार कार्य किया है। आज हर हरियाणवी किसान का सपना भाजपा सरकार साकार कर रही है। खेतों में सिंचाई वाली ट्यूबल मोटर को बनाने वाली सभी तीन स्टार कंपनियां हरियाणा में आएगी। किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48000 का ऋण माफ किया गया है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किसानों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे ,ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा किसानों से  नहीं लिया जाएगा, लगभग 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले हफ्ते में किसानों को वितरित की जाएगी, हरियाणा में लगातार तीसरी बार डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान है। किसानों के लिए की गई इन बड़ी घोषणाओं का किसान वर्ग को बहुत अत्यधिक लाभ मिलेगा, किसानों के हितों के लिए भाजपा सरकार व भाजपा संगठन कृत संकल्पित है।
भाजपा जिला यमुनानगर संगठन हरियाणा भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी का किसान वर्ग के लिए की गई इन घोषणाओं के लिए धन्यवाद करता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।