Yamunanagar News : पूर्व की कांग्रेस सरकार से दस गुणा अधिक विकास कार्य भाजपा राज में हुए: कृषि मंत्री कंवरपाल 

0
97
Ten times more development work was done in BJP rule than in Congress government: Agriculture Minister
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होकर उभर रही है। जगाधरी विधानसभा के गांव सलेमपुर बांगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैंकड़ों समर्थकों ने कृषि मंत्री कंवरपाल की कुशल कार्यशैली और भाजपा की जन हित की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। कृषि मंत्री कंवर पाल ने सभी को पार्टी का पटका और फूलमाला पहना कर भाजपा परिवार में स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री कंवरपाल का पुष्पवर्षा कर और पगड़ी पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
कृषि मंत्री ने बताया की आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पंडित सुखदेव ,पंडित विधि चंद ,सुमित शर्मा ,निर्मल धीमान ,राजेश कुमार, विनू शर्मा ,कमल, अमित कुमार, भूपेंद्र कुमार,कर्म सिंह ,डॉ प्रमोद कुमार ,राजेश कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार सेन ,मांगा राम,रवि कुमार ,साहिल ,सुरेंद्र मांडखेड़ी ,रविंद्र मांडखेड़ी ,प्रिंस कुमार मांड खेड़ी ,गोल्डी ,विपिन शर्मा समेत अनेकों ने परिवार सहित भाजपा में शामिल हुए है।पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। इन सभी के आने से भाजपा और मजबूत होगी।

जगाधरी विधानसभा के गांव सलेमपुर में सैंकड़ों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

मंत्री कंवरपाल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा ने जिस निष्पक्षता के साथ पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य किए है। उन्होंने कहा कि कहा भाजपा ऐसी सरकार है जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के बराबर मान-सम्मान मिलता है और यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनावों में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में जितने विकास कार्य हुए थे भाजपा सरकार में उससे 10 गुना विकास कार्य हुए है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राज में किए गए पांच विकास कार्य नहीं गिनवा सकती। उन्होंने बताया कि बिना पर्ची खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी युवाओं को मिल रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा  अधिकतम काम  कर दिए गए हैं। उनकी सरकार ने पिछली सरकारों के मुकाबले 10 गुना अधिक काम किए हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार द्वारा 1100  करोड़ रुपये किसानों के ब्याज के माफ किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में फसलों का मुआवजा 1150 करोड रुपए दिया गया जबकि उनकी सरकार में 12500 करोड रुपए मुआवजा दिया गया।जिसकी कोई तुलना नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर नीतियां एवं योजनाएं बनाती है और प्रदेश में जनहित में असंख्य योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में ऐतिहासिक नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ जनता की भलाई के फैसले लेकर प्रदेश को खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
कृषिमंत्री ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से लेकर पड़े बडे कार्यकर्ताओं को समान रूप से सम्मान मिलता है, किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है, जो लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि उनके मान सम्मान में उनकी ओर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी अपने कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की है और इसका परिणाम यह देखने में आ रहा है कि दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में आकर शामिल हो रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की और जातपात और पथ से ऊपर उठकर सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय के साथ सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य किया है। इस मौके पर छछरौली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, महामंत्री डॉ जगदीश धीमान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, संदीप सरपंच सलेमपुर बांगर, नायब सिंह ,रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच लालाराम ,कर्मवीर कश्यप, सुमेर चंद, भगत राम, सुखदेव शर्मा कालाराम पूर्व चेयरमैन, जयचंद पूर्व सरपंच महमूदपुर, दलबीर सिंह बुढेड़ी, रमेश चंद्र चाहड़ो पूर्व मंडल अध्यक्ष , रेखा धीमान ,सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ठाठ सिंह हरनौली ये सब उपस्थित रहे।\