Yamunanagar News : जाट समाज की महिलाओं की ओर से तीज का त्यौहार मनाया गया

0
94
Teej festival was celebrated by women of Jat community
तीज का त्योहार मनाने पहुंची जाट समाज की महिलाएं।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। जाट समाज की महिलाओं की ओर से सागर रत्ना होटल मे तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के अलावा पानीपत, कुरुक्षेत्र व दूर दराज के विभिन्न गाँवों से महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन समिति की सदस्य सुदेश पंजेटा ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का स्वागत करते हुए तीज के महत्व के बारे मे बताया।
उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार अपने साथ अनेको खुशियां लेकर आता है। हमे अपने सभी त्योहारो को मिलजूल कर मनाना चाहिए। इससे समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। हमारे त्योहार हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के गीत गाकर खुशियां मनाई। वहीं झुला झुलकर तीज के त्योहार में चार चांद लगाए। कार्यक्रम का आयोजन रेनु चहल, परमजीत सोही, डिंपी संधु की देखरेख में किया गया।