यमुनानगर में भाई बहन में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, माता पिता ने टीवी में खबर देख एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर सूचना दी

0
286
Symptoms of Monkeypox Found in Siblings in Yamunanagar
Symptoms of Monkeypox Found in Siblings in Yamunanagar
प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News:
यमुनानगर में दो बच्चों में मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आए हैं। दोनों बच्चे आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों भाई बहन है। एक की उम्र डेढ़ साल तो दूसरे की ढाई साल है।

यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती

दोनों बच्चों को यमुनानगर सिविल अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। वही दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली एम्स में भेजा गया है। सामने आया है दोनों बच्चे 12 दिन से बीमार थे। उनके शरीर पर मंकीपॉक्स के लक्षण जैसे पिंपल बने हुए थे। परिवार प्राइवेट डॉक्टर से दवाई लेता रहा।

एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना 

इसी बीच परिवार ने टीवी में देश में मिल रहे मंकीपॉक्स के मरीजों की खबर देखी। जिसके बाद उन्होंने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में लाया गया । जहां पर उन्हें भर्ती किया गया।

प्राथमिक स्तर पर मंकीपॉक्स के लक्षण

सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह का कहना है कि दोनों बच्चों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों कई दिनों से बीमार थे और शरीर पर लगातार पिंपल निकल रहे थे। प्राथमिक स्तर पर मंकीपॉक्स के लक्षण लगे। जिसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वही दोनों बच्चों के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशल टीम तैनात की गई है।

दिल्ली में बात कर लिया गया सैंपल

यमुनानगर में पहली बार मंकीपॉक्स के संदिग्ध पेशेंट आने से सैंपल लेने के लिए दिल्ली में एक्सपर्ट से बात करनी पड़ी। टीम ने पहले नाक और गले से सैंपल लिया। इसके बाद ब्लड सैंपल लिए गए। लेकिन दिल्ली में एक्सपर्ट से बात करने के बाद पिंपल से ब्लड और मांस के सैंपल लिए गए।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

  • TAGS
  • No tags found for this post.