Yamunanagar News : सुदेश कटारिया को केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्रालय में चीफ मीडिया एडवाइजर नियुक्त

0
3
Sudesh Kataria appointed media advisor in Union Ministry of Power and Housing
चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया को सम्मानित करते जिला प्रधान धर्म सिंह पिंकी व अन्य।

(Yamunanagar News) रादौर। सुदेश कटारिया को केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्रालय में चीफ मीडिया एडवाइजर नियुक्त किए जाने पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

अकादमी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह पिंकी रादौर के नेतृत्व में अकादमी के सदस्यों ने नवनियुक्त चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया का मुंह मीठा कर बधाई दी।

इस अवसर पर धर्म सिंह पिंकी ने सुदेश कटारिया से समाज व रादौर क्षेत्र के बारे में चर्चा की गई। धर्म सिंह पिंकी ने बताया कि सुदेश कटारिया को चीफ एडवाइजर बनाए जाने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। सुदेश कटारिया इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर ओएसडी के पद पर कार्य कर चुके है।

सुदेश कटारिया एक मिलनसार व्यक्ति है। इस दौरान धर्म सिंह पिंकी ने सुदेश कटारिया को रादौर का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने जल्द रादौर आने के बारे में कहा। इस अवसर पर डॉ. मनीष शेरदा, डॉ. गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह गौतम, मुकेश आर्य, शीशपाल, मांगेराम, अशोक कुमार, राजकुमार, धर्मबीर चौराही, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : गांव मोहनपुर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर