Kurukshetra News : सुभाष सुधा थानेसर हलके में डोर-टू-डोर जाकर रहे प्रचार

0
14
Subhash Sudha

(Kurukshetra News) कुरूक्षेत्र। थानेसर हलके में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा द्वारा हर दिन लगातार चुनाव प्रचार अभियान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी हलके में डोर-टू-डोर जाकर भाजपा की नीतियों व योजनाओं का प्रचार कर रहें हैं। रविवार को हलके में स्थित धीमान धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा पहुंचे। सुभाष सुधा ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों के बीच भाजपा की जन हितैषी और कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश का मतदाता अब जागरूक हो चुका है।

Kurukshetra News: थानेसर हलके में धीमान धर्मशाला, रजक जागरूक समाज धर्मशाला, सेक्टर 4 में चलाया जनसंपर्क अभियान

हरियाणा प्रदेश के विकास और उत्थान के लिए भाजपा में आस्था जताते हुए अनेक मतदाताओं ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। ताकि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा अपनी सरकार बना सके। भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने इस अवसर पर आगामी 5 अक्तूबर को भाजपा के कमल के निशान का बटन दबाकर अधिक से अधिक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डालने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी रविंद्र सांगवान, पूर्व प्रधान खुशवंत धीमान, उपप्रधान राजिंद्र धीमान, जिला महामंत्री भाजपा तरुण धीमान, मास्टर अजमेर, धीमान समाज के कैशियर बलराम, विजय धीमान, रोशन लाल फौजी, रमेश धीमान, सौरभ लाल धीमान, वेद धीमान, महक धीमान, बवानी खेड़ा सरपंच प्रवीण, ब्लॉक समिति बहादुरपुरा, पाल गडरिया समाज पूर्व प्रधान रमेश पाल, ऑटो प्रधान सन्नी आदि मौजूद रहे और सभी ने भाजपा की नीतियों को पूर्ण समर्थन दिया।

थानेसर हलके में हर जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा को मिला भारी जनसमर्थन

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा रजक जागरूक समाज, धर्मशाला में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में चेयरमैन मदनलाल, प्रभारी रविंद्र सांगवान, राम कुमार, ईश्वर सिंह चौहान, चेयरमैन धोबी सभा धर्मपाल, प्रधान रजक समाज दीपक चौहान, एम सी दरबारा, प्रवीन कुमार, जोगिंद्र सिंह व गोगी आदि मौजूद रहे।
वहीं, सेक्टर 4 कुरुक्षेत्र में योगेश भाटिया जी की संयोजकता में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में बोलते हुए सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा की जन हितैषी योजनाओं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएगी। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कर भाजपा को विजयी बनाएं। इस पर सभी उपस्थित जनों ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर सेक्टर 4 आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेंद्र पाल, शशिबाला, जगमोहन, सुनील बख्शी, प्रेम सिंह, राकेश, ललित गुलाटी, सुरेश शर्मा, भारत अरोड़ा, जय किशन , सुनील कुमार, संदीप नरवाल, सुरेंद्र मोहन, चंद्र हांडा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर