Yamunanagar News : सुभाष चमरौडी भारतीय किसान यूनियन के एक सच्चे क्रांतिकारी सिपाही थे : सुभाष गुर्जर

0
9
subhash gurjar

(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि कल सड़क दुर्घटना में भारतीय किसान यूनियन के एक सच्चे क्रांतिकारी नेता 61वर्षीय सुभाष चमरौडी का निधन हो गया। वह जिला संयोजक जयपाल चमरौडी के भतीजे थे।

गुर्जर ने बताया कि सुभाष चमरौडी जिला मे यूनियन के कई पदों पर रहे और वह 20साल से यमुनानगर में किसान यूनियन में हर जगह किसानो के मुद्दौ को लेकर आवाज उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि सुभाष चमरौडी के जाने से यूनियन को बहुत बडा आघात और नुकसान हुआ है।जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज गांव चमरौडी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत,राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, मंडल अध्यक्ष स.बलदेव सिंह, कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष मदनपाल बपदा जसबीर जैनपुर,प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर तेलीपुरा, सुभाष हरतौल प्रधान बिलासपुर, बीरसिंह संधू, सुभाष शर्मा सबीलपुर, संदीप संखेड़ा, जसवीर पांडो, सुखदेव सलेमपुर, किसान नेता दलवीर कैल स.रविंद्रपाल सिंह,जगतार रानीपुर, जसबीर अजीजपुर, यादविंदर कांबोज, जयपुर, राजेश भुखडी, संजू गुदिंयाना जिला अध्यक्ष, प्रदीप नगला, मेवाराम गुर्जर व अशोक चौधरी सहारनपुर और समस्त जिला कार्यकारिणी ने सच्ची श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका में मासिक यज्ञ आयोजित