(Yamunanagar News) रादौर। जनता पब्लिक स्कूल अलाहर के छात्र कब व बुलबुल (स्काउट गाइड) कैंप में भाग लेने के लिए कालेश्वर महादेव मठ रवाना हुए। स्कूल के चेयरमैन मुकेश शास्त्री ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां सदैव ही आयोजित करवाई जाती हैं। इस बार भी विद्यालय के 12 विद्यार्थी कब व बुलबुल कैंप में भाग लेने के लिए कालेश्वर महादेव मंदिर गए हैं।

विद्यार्थी निरीक्षक अखिल कंबोज व पूनम कंबोज की अध्यक्षता में रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के कैंपों में भाग लेने से बच्चों में दृढ़ इच्छा निर्माण शक्ति प्रबल होती है। बच्चों में आत्म बल बढ़ता है। आत्म बल से ही बच्चे अपने सुरक्षित भविष्य की ओर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय का प्रयास सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास का रहा है।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के 21 नवंबर को यमुनानगर मे, तैयारियां जोरों पर : राजेश सपरा

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : डीसी ने महेंद्रगढ़ में सुनी 45 शिकायतें