Yamunanagar News : मेंहदी सजाने में सोनल प्रथम पायल द्वितीय

0
60
Sonal first and Payal second in mehndi decoration
मेहंदी उत्सव में भाग लेने वाली छात्राएं व प्रोफेसर
(Yamunanagar News) साढौरा। तीज के उपलक्ष्य में सोमवार को डीएवी कॉलेज के वूमेन सेल की ओर से मेहंदी, बेस्ट ऑफ वेस्ट तथा व्यंजन बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वूमेन सेल प्रभारी डा. गुरमेज सिंह ने बताया कि मेहंदी सजाने में सोनल ने पहला, पायल ने दूसरा तथा प्राची ने तीसरा स्थान पाया। जबिक बेस्ट ऑफ वेस्ट में प्रिया ने पहला, रुचिका ने दूसरा तथा मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया।
व्यंजन बनाने में विशाखा ने पहला, खुशी ने दूसरा तथा पलक ने तीसरा स्थान पाया। प्रेाफेसर रितु चहल ने छात्राओं को तीज के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे धार्मिक कारण के साथ ही वैज्ञानकि कारण भी सम्मिलित है। मेंहदी सुहाग का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। इसलिए महिलाएं सुहाग पर्व में मेंहदी अवश्य लगाती है। इसकी शीतल प्रकृति प्रेम और उमंग को संतुलन प्रदान करने का भी काम करती है। मेंहदी का औषधीय गुण क्रोध को शांत रखने में सहायक होता है। प्राचार्य डा. तेजबीर सिंह ने छात्राओं  का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के अयोजन से छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकल आती है। उन्होंने वूमेन सेल व छात्राओं को तीज की बधाई दी। मौके पर प्रो. सुनीता, प्रो. कामना,  प्रो. जसप्रीत, प्रो. मेघा व प्रो. नेहा मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : निगम क्षेत्र की 92 हजार संपत्तियां सत्यापित, 43.26 प्रतिशत के साथ यमुनानगर-जगाधरी नंबर वन 

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में सात बकरियां मिली मृत, सरकार से मुआवजे की गुहार

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धरने के 10वें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने भिवानी के विधायक व सांसद को सौंपा मांगपत्र