Yamunanagar news : बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बस स्टैंड पर आमदिनों से अधिक रही भीड़ 

0
57
(Yamunanagar news) यमुनानगर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों की सुरक्षा का वचन दिया। उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बस स्टैंड पर भी आमदिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रही। हालांकि जिस तरह से सरकार ने महिलाओं के लिए सफर निशुल्क किया था। उसे देखते हुए अधिक भीड़ नहीं थी। अधिकतर महिलाएं अपने पति व स्वजनों के साथ भाईयों को राखी बांधने के लिए निजी वाहनों से पहुंची। रक्षाबंधन मनाने के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। रक्षासूत्र बांधने आई बहनों को पकवान खिलाए गए। बहनों ने भाईयों का मुंह मीठा कराकर तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बस स्टैंड पर आमदिनों से अधिक भीड़ :
रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया था। जिसे देखते हुए आमदिनों के मुकाबले बस स्टैंड पर अधिक भीड़ रही। दिल्ली, अंबाला, सहारनपुर व कुरुक्षेत्र के रूटों पर अधिक भीड़ रही। जिसके चलते इन रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न आए। सुबह से ही बस स्टैंड पर रोडवेज के कर्मचारियों की ड़्यूटी लगी हुई थी।