Yamunanagar News : जनता में भाजपा की कार्यशैली को लेकर भारी रोष : श्याम सुंदर बतरा

0
200
Yamunanagar News : जनता में भाजपा की कार्यशैली को लेकर भारी रोष : श्याम सुंदर बतरा
श्याम सुंदर बतरा
  • जिले की चारो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस करेगी जीत दर्ज

Yamunanagar News | यमुनानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल से जनता पहले से ही दुखी है। भाजपा ने झूठे वायदे करके जनता को लाइनों में लगाया। उन्होंने कहा की भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में जनता का क्या हाल हुआ है यह सबने देखा है। जनता  अपने काम काज छोड़ कर सरकारी दफ्तरों में अपने कागजों को ही ठीक करवाती रही।

जिले में ना साफ सफाई का ध्यान रखा गया और ना ही पानी निकासी का। उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हो गया है। अब हर वर्ग कांग्रेस पार्टी से आस लगा रहा है। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की विधानसभा चुनावों में यमुनानगर जिले की चारो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें : Yamunanagar News : मच्छरों के खात्मे को हर वार्ड में चार बार होगी फॉगिंग, निगम ने शेड्यूल किया जारी

यह भी पढ़ें : Yamunanagar News : जगाधरी से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर 

यह भी पढ़ें : Ambala News : गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अध्यापक दिवस मनाया गया