Yamunanagar News : पोल्ट्री फार्म व मोबाइल टावर समेत सात संपत्तियां सील

0
63
पोल्ट्री फार्म व मोबाइल टावर समेत सात संपत्तियां सील
पोल्ट्री फार्म व मोबाइल टावर समेत सात संपत्तियां सील

(Yamunanagar News) यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी है। पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे पोल्ट्री फार्म व मोबाइल टावर समेत निगम ने सात बकाएदारों की संपत्तियां सील की है। इन बकाएदारों पर लंबे समय से निगम का टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी यमुनानगर जोन व चार प्रॉपर्टी जगाधरी जोन की है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर की गई। ये वे बकाएदार है, जिनपर नगर निगम का पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन पर निगम का कुल 7083705 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सभी बकायेदारों को कुछ दिनों पहले नगर निगम द्वारा अंतिम नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके टैक्स जमा न कराने पर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

निगम का दबाए बैठे हैं 70.83 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स

बकाया टैक्स न देने पर नगर निगम अब तक 26 प्रॉपर्टी सील कर चुका है। जिन बकाएदारों पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, निगम द्वारा उन सबकी संपत्तियां सील करने की तैयारी है। इसलिए सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदार प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए और संपत्ति सील होने से बचे।

सातों बकाएदारों पर निगम का बकाया है पांच-पांच लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स

नगर निगम द्वारा कुछ दिन पहले पांच लाख व एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। जिन बकाएदारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी निगम द्वारा संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया व जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है।

यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, लिपिक अभिजीत, चंद्रमोहन, कुशाग्र, विकास, अंकित, नितिन त्यागी व अनिल की टीम ने रादौर रोड पर औरंगाबाद स्थित निर्मला देवी की व्यावसायिक संपत्ति में लगा मोबाइल टावर, फूसगढ़ स्थित मेहर सिंह का पोल्ट्री फार्म, दड़वा स्थित आशू का डेयरी फार्म, पुराना हमीदा स्थित दविंद्र सिंह की दुकान व सहारनपुर रोड पर शुगर मिल के नजदीक चंपा लाल की दुकान को सील किया। इन पांचों संपत्तियों पर निगम का 55 लाख 41 हजार 916 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं अधीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक रघुबीर, लिपिक अभिषेक, मनीष, चिराग व बिलाल की टीम ने न्यू सरस्वती कॉलोनी में उप्पल मॉल के नजदीक जगीर सिंह व बलबीर सिंह की दुकान व मानकपुर स्थित मेहर सिंह की आवासीय व व्यावसायिक संपत्ति की सील किया गया। इन दोनों बकाएदारों पर निगम का 15 लाख 41 हजार 789 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

किस प्रॉपर्टी पर कितना टैक्स बकाया –
यमुनानगर जोन –
बकाएदार – प्रॉपर्टी टैक्स

निर्मला देवी – 2346094
मेहर सिंह- 1140468
आशू – 523891
दविंद्र सिंह – 1022025
चंपा लाल – 509438
————-
जगाधरी जोन –
बकाएदार – प्रॉपर्टी टैक्स
जगीर सिंह – 842216
मेहर सिंह – 699573

सभी बकाएदारों की संपत्ति होगी सील – सिन्हा

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के जिन बकाएदारों को नोटिस जारी किए है, उन सभी की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। अभी पांच लाख रुपये से अधिक टैक्स के बकाएदारों पर प्रॉपर्टी सील की जा रही है। इसके बाद एक लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रॉपर्टी धारक का टैक्स गलत है तो वह निगम में अपने दस्तावेज व पहले जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स का बिल दिखाकर उसे दुरुस्त करवा सकता है। जिन बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया या नोटिस का जवाब नहीं दिया उनकी प्रॉपर्टी सील की जा रही है। बकाएदार नोटिस को गंभीरता से लेकर समय पर अपना बकाया टैक्स जमा कराए। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराकर ही सीलिंग कार्रवाई से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Vivo T3 Lite 5G पर शानदार डील, देखें सभी ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती , 246 पद रिक्त