Yamunanagar News : एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने का किया आह्वान

0
6
sdm-jaspal-singh-appealed-to-the-farmers-not-to-burn-crop-residues

(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने किसानों से आह्वान किया कि खेतों में फसल कटाई के बाद फानों में आग न लगाएं, बल्कि उनका समुचित प्रबंधन करें। फसल अवशेषों में आग लगाने से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है और जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम होती है।

उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण दूषित होता है जिसकी वजह से भंयकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से पैदावार पर असर पड़ता और खेती की उत्पादन लागत अधिक और आमदनी कम हो जाती है।

फसल अवशेष जलाने से पोषक तत्वों का नुकसान होता है। फसल अवशेष जलाने से शत-प्रतिशत नाइट्रोजन व काफी मात्रा में सल्फर का नुकसान होता है तथा इसके साथ-साथ जैविक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, राख, मीथेन व अन्य अशुद्धियां उत्पन्न होती है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि फसल अवशेषों को मिट्टी में दबाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और फसल की पैदावार में भी बढोतरी होती है। उन्होंने बताया कि बताया कि फसल अवशेष में आग लगाने से आसपास की फसलों में आगजनी का भी भय बना रहता है। फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है जो गांवों में पहुंचकर निगरानी कर रही है, यदि कोई किसान फसल अवशेष में आग लगाता है तो उस पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि एफआईआर दर्ज करवाकर भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा आम नागरिकों को देगी सहुलियत: धुमन सिंह