Yamunanagar News : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आप पार्टी नेताओं को सौंपा मांग पत्र

0
233
Sarva Karamchari Sangh Haryana handed over a memorandum of demands to AAP party leaders
(Yamunanagar News) यमुनानगर। पंजाब से यमुनानगर ब्लॉक प्रभारी एक्स सर्विसमैन बोर्ड के चेयरमैन कप्तान सुनील गुप्ता व लोकसभा उपाध्यक्ष ललित त्यागी, सचिव राहुल भान, लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण विनयक, व्यापार विंग प्रेसिडेंट विजय धीमान, ब्लॉक प्रेसिडेंट सुरजीत सिंह, एससी सेल सचिव सुखविंदर बिट्टू व कुलविंदर राणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के यूनियन कार्यालय में पहुँचकर कर्मचारियों की मांगो व समस्याओं को सुना। इस मौके पर जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सदस्य विजय कुमार व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व राज्य महासचिव जरनैल सिंह चिनालिया व सदस्य विक्की पारचा मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी पंजाब के चेयरमैन ने कहा कैसे पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने 45 हज़ार नई सरकारी नौकरी सिर्फ 2 साल के कार्यकाल मे देने का कार्य किया। 14500 गेस्ट टीचर को पंजाब मे पक्के करने का काम किया, 450 एमसीडी मे लगे कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया। आम आदमी पार्टी सरकारी कर्मचारियों का पंजाब मे ध्यान रखने का काम कर रही है और हरियाणा मे भी आगामी चुनावो मे इसको अपने घोषणापत्र मे डालने कर कार्य करेंगे।