Yamunanagar News जन कल्याण कार्यों के लिए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सम्मानित 

0
162
Sant Nirankari Charitable Foundation honored for public welfare works
यमुनानगर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को जनकल्याण एवं समाज कल्याण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मिशन यमुनानगर के संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि यह सम्मान दिल्ली के द्वारका में आयोजित सीएसआर शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यूबीएस फोरम द्वारा वर्ष की सबसे प्रभावशाली संस्था के रूप में दिया गया। सम्मेलन में सम्मानित अवार्ड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा उपस्थित हुए।

सीएसआर शिखर सम्मेलन में वर्ष की सबसे प्रभावशाली संस्था के रूप में मिला पुरस्कार 

जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं। जो सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का ही सुंदर परिणाम है। निसंदेह यह क्षण हम सभी के लिए एक गौरवमयी पल है। मिशन के संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियांवित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण विशेष हैं। इसके तहत रक्तदान शिविर, पौधरोपण, सफाई अभियान, बाढ़ बचाव कार्यों समेत अनेक कार्य संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एसएनसीएफ के स्वयंसेवकों द्वारा एक इंटरेक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से मिशन द्वारा किए गए विभिन्न प्रभावशाली कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।