Yamunanagar News : बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त के चचेरे भाई युवराज दत्त आम आदमी पार्टी में शामिल

0
187
Sanjay Dutt's cousin Yuvraj Dutt joins Aam Aadmi Party
(Yamunanagar News) यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त के चचेरे भाई युवराज दत्त ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में लगातार आम आदमी पार्टी कुनबा बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सुनील दत्त के भतीजे और संजय दत्त के चचेरे भाई युवराज दत्त ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को चुना है। युवराज दत्त मुंबई छोड़कर इसलिए हरियाणा में आए हैं कि वो अपने गांव और हरियाणा के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में थामा आम आदमी पार्टी का दामन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है। बीजेपी ने हरियाणा की जनता के साथ पिछले 10 सालों से धोखा करने का काम किया है। इसलिए हरियाणा की जनता के पास आम आदमी पार्टी तीसरा और मजबूत विकल्प है। प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से हरियाणा का हर वर्ग परेशान है। आए दिन प्रदेश की जनता हड़ताल पर रहती है। बीजेपी ने हरियाणा को हड़ताल प्रदेश बना दिया है। प्रदेश के लोग मूलभुत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती, इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका देगी।