Yamunanagar News: रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस पर लगाया भंडारा

0
34
रादौर में भंडारे का प्रसाद वितरित करते रोटरी क्लब के सदस्य।

Yamunanagar News: रादौर। रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को शहर के नगरपालिका कार्यालय के बाहर अन्नपूर्णा दिवस पर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

क्लब के नवनियुक्त प्रधान निर्मल सिंह व सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा को सदस्यों ने फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान निर्मल सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में मानवता की भलाई के लिए लगभग 118 वर्षों से कार्य कर रही है।

लाखों की संख्या में दुनियाभर के लोग क्लब से जुड़कर मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से दुनिया के लगभग 200 देशों में रोटरी इंटरनेशनल की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू होता है। 30 जून को कार्यकाल हर वर्ष समाप्त होता है।

नई कार्यकारिणी का शुभारंभ हर वर्ष अन्नपूर्णा दिवस के रूप में किया जाता है। रोटरी क्लब रादौर की नई कार्यकारिणी ने 1 जुलाई से अपना कार्य शुरू किया है। जिसके लिए नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सभी को किसी न किसी समाजसेवी संस्था से जुड़कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।

जिससे हम देश व समाज की सेवा कर सकते है। इस अवसर पर डॉ. एससी सैनी, जसवंत सिंह बंचल, प्रधान निर्मल सिंह, अशोक मिगलानी, आशु वर्मा, बलिंद्र, मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, हरजीत सिंह, कर्ण चानना, मास्टर गुरचरण सिंह, मोहित गर्ग, पंकज गोयल, सचिन पुरूथी, संदीप सचदेवा, संदीप सैनी, राजीव आर्य सन्नी ब्रह्मप्रकाश टंडन, सुनील माटिया, संदीप टोपरा, रविंद्र शर्मा, सुदेश बंसल, सुरेशपाल बंचल, सुरेश सांगवान बापौली, संदीप बुक डिपो, डॉ. शुभम सलूजा, अशोक गर्ग, चारूल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Yamunanagar News: ब्यूटी एक्सपो में आयोजित प्रतियोगिता में तिशा सैनी ने जीता पहला स्थान

यह भी पढ़ें : Yamunanagar News: बुड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया

यह भी पढ़ें : Yamunanagar News: बुड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया

SHARE