Yamunanagar News : पुलिस परिवार के 6 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

0
93
Retired farewell ceremony of 6 members of police family
(Yamunanagar News) यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन जगाधरी में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर चुके एक निरीक्षक, एक ओरनेरी निरीक्षक व दो उप निरीक्षक स्तर व दो सहायक उप निरीक्षक के पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री गंगाराम पूनिया ने शिरकत की। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित जिला पुलिस के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सेवानिवृत्ति पाने वाले निरीक्षक लज्जा राम, ओरनेरी निरीक्षक राजबीर सिंह, उप निरीक्षक गुरदेप सिंह, वकील अहमद, सहायक निरीक्षक जगतार सिंह संदीप कुमार के परिजन भी विदाई समारोह में शामिल हुए।
               पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत के लिए इनका धन्यवाद करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी।