Yamunanagar News : रणधीर चौधरी ने आम आदमी पार्टी छोड़ मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में हुए शामिल

0
87
Randhir Chaudhary left Aam Aadmi Party and joined BJP
रणधीर चौधरी का पार्टी में स्वागत करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। आम आदमी पार्टी हल्का रादौर में पार्टी को उस समय गहरा धक्का लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता व आम आदमी पार्टी प्रदेश सयुक्त सचिव रणधीर चौधरी ने कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में अपने हजारों समर्थको सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रणधीर चौधरी को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी में रणधीर चौधरी को विशेष मान सम्मान दिया जायेगा। रणधीर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील नीतियों से प्रभावित होकर व पार्टी में शामिल हो रहे है। पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जायेगी, वह उसे पूरी निष्ठा व लग्न के साथ निभायेंगे। उल्लेखनीय है कि रणधीर चौधरी 2000 व 2002 में यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके है। 2000 में वह यमुनानगर से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं 2002 में वह यमुनानगर से उप चुनाव लड़े थे। जबकि 2009 में वह रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और 8 हजार मत प्राप्त किये।