Yamunanagar News : मुनानगर से रमन त्यागी और जगाधरी से कांग्रेस से पूर्व मंत्री अकरम खान ने भरा नामांकन  

0
185
Raman Tyagi from Munanagar and former Congress minister Akram Khan from Jagadhari filed their nominations
(Yamunanagar News) यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के अंतर्गत नामांकन के आखिरी दिन यमुनानगर व जगाधरी से कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। गुरुवार को इस मौके पर जगाधरी से कांग्रेस से  प्रत्याशी पूर्व मंत्री अकरम खान और यमुनानगर से कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने संयुक्त रूप से  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और जनता भाजपा के को लेकर गुस्से में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में प्रदेश की जनता को बेरोजगारी, नशा, महंगाई, प्रॉपर्टी आईडी की पोर्टल पर समस्याओं के अलावा दिया ही क्या है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से छुटकारा पाने का मन बना चुका है और वह दिन अब आ चुका है जब प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से करने का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि जहां हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं वहीं यमुनानगर जिले की चारों विधानसभा में कांग्रेस का पंजा जीतेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके साथ कार्यकर्ता भी शामिल रहे।