Yamunanagar News : जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ : श्याम सुन्दर बतरा 

0
80
Public support is with Congress: Shyam Sundar Batra
(Yamunanagar News) यमुनानगर। गांव फतेहगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर व पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद श्याम सुंदर बत्रा पहुंचे। गांव में पहुंचने पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार ने धोखा किया : श्याम सुन्दर बतरा

बतरा ने कहा कांग्रेस पार्टी ही गरीब आदमी का भला कर सकती है। गरीब आदमी 36 बिरादरी में है और हमारे नेता राहुल गांधी व कुमारी सैलजा हमेशा 36 बिरादरी के हक की बात करते हैं। देश के सभी नागरिकों के हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस जन मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करने में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में पूरे प्रदेश में जबरदस्त माहौल है जनता आने वाले चुनाव में भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ़ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। इस मौके पर सुरेश कुमारी शर्मा कांग्रेस नेत्री व पूर्व सरपंच फतेहगढ़ , नरेश , सतविंदर सिंह ,  पूर्व सरपंच सलिंद्र बाल्मीकि , पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार ,
 सुनील काम्बोज , अमृतपाल काम्बोज , सतीश काम्बोज ,सुमेरचंद काम्बोज ,एडवोकेट सर्वजीत सिंह गुम्बर ,रामेश्वर काम्बोज , रघुनाथ काम्बोज ,वधवा राम , भोला राम काम्बोज ,बाबूराम काम्बोज ,आकाश काम्बोज , परमजीत काका  , कंवलजीत , दिलबाग ,गौरव दहिया ,अमीचंद , संजीव काम्बोज , करण छाबड़ा , अंग्रेज़ गाबा , कमलजीत , तारा सिंह , नाथी राम , कमल , कैलाश चन्द , आकाश बतरा प्रतिनिधि जिला पार्षद एवं प्रदेश सचिव युवा काँग्रेस ,कमल काम्बोज , चंद्रभान ,गुरप्रीत , नीरज राणा , देवेंद्र राणा , साहिल सिंह , रवि , दीप सुघ , आदि मौजूद रहे।