(Yamunanagar News) रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक उत्सव आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर परमिंदर की टीम ने फैशन परेड का आयोजन किया। जिसका शीर्षक जन मानस में पुरुष व महिला की समानता को उजागर करना है। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए संस्थान के निदेशक डॉ संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना, लैंगिक समानता व महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण : डॉ संजीव कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं ने समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था व विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिलाओं को समान अवसर, सम्मान व स्वतंत्रता प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को भेदभाव, असमानता, हिंसा का सामना करना पड़ता है, जिसे दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है।

जब महिलाओं को शिक्षा, रोजगार व निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। इस दिन हम न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं, बल्कि यह भी संकल्प लेते हैं कि हम उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम की सहज और अंजलि का पंजाबी संगीत पर नृत्य रहा। इस अवसर आर छात्रों ने बेटी की उड़ान नामक नाटक प्रस्तुत किया। इसमें एक बेटी की उड़ान का सफर को बहुत ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया। अभय ने उड़ा गुलाब गाने की मैशअप पर प्रस्तुति दी।

इसके उपरांत एक शिक्षात्मक वीडियो का भी प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें महिला का सामाजिक जीवन में महत्व दिखाया गया। साक्षी ने अपने संगीतमय हरियाणवी नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ पूजा शर्मा व डॉ अनीता अब्रोल द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर डॉ उमेश सिंह, डॉ एल एस रीन, डॉ नवदीप चोपड़ा, डॉ पंकज शर्मा, डॉ गगनप्रीत कौर, दीप्ति चौहान, राजीव बंसल, मनिंदर सिंह, निधि सेठ, निशा रहेजा, डॉ गगनदीप चावला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन