(Yamunanagar News) रादौर। शहर के रैशनल वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विनय वशिष्ठ सीनियर डिवीजन में सिविल जज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर विनय वशिष्ठ ने बताया कि अपनी मेहनत के बल पर अपनी स्नातकोत्तर उपाधि के साथ साथ नीट की परीक्षा पास की थी। 2011 में ये हरियाणा कैडर के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए थे। इन्होंने अपने जीवन में कठिन परिश्रम से आज ये मुकाम हासिल किया है।
ये अपने जीवन के अनुभवों को तथा अपने कार्यों से रैशनल वर्ल्ड स्कूल के छात्रगणों को अवगत करवाने आए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रगणों ने उनसे कानून से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिसका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया। सिविल जज विनय जीने छात्रगणों को बताया कि उनके पिताजी उनके जीवन में उनके आदर्श रहे हैं। जोकि पेशे से वकील थे। उन्हीं को ही अपना आदर्श बना कर आज वे इस पद पर हैं। उन्होंने छात्रगणों को अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बनाने और अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने केलिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी की और प्रधानाचार्य परनीत कौर की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स
यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स