Yamunanagar News : अन्य राजनीतिक पार्टियां छोड़ लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन : गुरबाज सिंह

0
76
People left other political parties and joined Congress: Gurbaj Singh
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा माँगे हिसाब अभियान तहत अपने यमुनानगर  के चांदपुर के संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरबाज सिंह पहुंचे जिनके पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने अन्य राजनीतिक पार्टियों छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया कांग्रेस नेता गुरबाज सिंह ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से घबराई भाजपा

कांग्रेस नेता गुरबाज सिंह ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान लगातार जोरों पर है लेकिन इस अभियान से बीजेपी घबराई हुई है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिसाब दे प्रदेश में बेरोजगारी क्यों हुई। प्रदेश में इतना नशा क्यों है। क़ानून व्यवस्था क्यों डगमगाई हुई है। सरेआम नेताओं पर गोलियां चल रही है उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। प्रदेश में 10 साल में विकास क्यों नहीं हुआ ऐसे अनेक सवाल है जो हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत लोग मांग रहे हैं लेकिन सरकार देने को तैयार नहीं है क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में कुछ किया ही नहीं है तो हिसाब वह कैसे देंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो यमुनानगर हल्के में अनेक विकास कार्य करवाए जाएंगे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाएगी। सड़के बनवाई जाएंगे। जनता को रोजगार दिया जाएगा।
इस दौरान जोगिंदर चौंक, कृष्णा कॉलोनी में भारी संख्या में लोगो ने अन्य पार्टियां छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा लिया। कांग्रेस नेता गुरबाज सिंह सुखविंदर सिंह संधू, नसीब सिंह, प्रताप सिंह ने उन्हें पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलवाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और लोगो ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प लिया। सभी साथियों ने आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी  का साथ  देने का वादा  किया।