Yamunanagar News कांग्रेस एवं भाजपा से लोगों का मोह भंग: दिलबाग

0
176
People are disillusioned with Congress and BJP: Dilbagh
यमुनानगर। प्रदेश की जनता कांग्रेस एवं भाजपा का कुशासन पिछले 20 वर्षों से देख रही है। 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेसियों ने प्रदेश को जी भरकर लूटा फिर 2014 से लेकर अब तक भाजपा के लोग प्रदेशवासियों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रहे है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इन दोनों दलों को वोट की चोट देकर इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाएगी। उक्त शब्द बृहस्पतिवार को इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने संबोधन में कहे।
दिलबाग सिंह द्वारा यमुनानगर के कंसापुर, हमीदा, वार्ड नंबर 9 वार्ड नंबर 10 भाटिया नगर आदि यमुना नगर हलके के गांवों एवं कॉलोनियों में बृहस्पतिवार को जनसंपर्क कर आमजन से इंडियन नेशनल लोक दल को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज यमुनानगर का हर नागरिक नगर निगम के भ्रष्टाचार से दुखी है पिछले कई वर्षों से नगर निगम पर कांग्रेस एवं भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है जिसके चलते आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है।
दिलबाग सिंह ने कहा कि आलम यह है कि आज व्यक्ति अपना खुद का प्लांट या खुद का घर भी अधिकारियों की जेब गर्म किए बिना नहीं बेच सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस के लोग आमजन के बीच में किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे क्योंकि पिछले 20 वर्षों से इन दोनों दलों के लोगों ने प्रदेश को जी भर के लूटने का काम किया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसते रहे। इसके पश्चात पिछले 10 वर्षों से भाजपा सरकार ने आईडी और पोर्टल के नाम पर प्रदेश की सारी जनता को लाइन में लगाने का काम किया है। आईडी और पोर्टल में उलझा कर भाजपा के लोग आमजन की जेबों पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल, बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की सरकार बनते ही पहले कलम से मौजूदा व्यवस्था को बदलकर सरल व्यवस्था लाई जाएगी ताकि आमजन को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।