Yamunanagar News : हरियाणा में धान और बाजरा की फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

0
5
-Paddy procurement continues smoothly in Haryana Agriculture Minister Shyam Singh Rana

(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा प्रदेश सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है।

हरियाणा प्रदेश में अब तक धान और बाजरा किसानों को लगभग 6,833 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है जिसमें से 6,191 करोड़ रुपये धान किसानों को और 642 करोड़ रुपये बाजरा किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब तक हरियाणा प्रदेश की विभिन्न मंडियों में लगभग 41,07,115 मीट्रिक टन धान तथा 4,09,412 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। हरियाणा सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर किसान संतुष्ट हैं।

इस दौरान भाजपा नेता नेपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, कुलदीप, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद