(Yamunanagar News) रादौर। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य व शहर के आर्य समाज मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में दो दिवसीय विशाल आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मान सिंह आर्य ने की। इस अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ भी किया गया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य जयपाल आर्य ने पूरी वैदिक रीति से हवन यज्ञ सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में युवा क्रांतिकारी प्रख्यात राष्ट्रीय चिंतक आर्यवीर गौतम खट्टर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
वैदिक श्री राम कथा का गायन किया
वेदों के प्रगाढ़ ज्ञाता मदनदीप आर्य सहारनपुर द्वारा भारतीय वीरो के गौरवशाली इतिहास एवं वैदिक श्री राम कथा का गायन किया गया । इस अवसर पर मुख्यातिथि गौतम खट्टर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज से लगभग 150 वर्ष पहले स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना उस दौर में की थी जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। देश को आजाद करवाने में ज्यादातर क्रांतिकारी आर्य समाज से प्रेरणा लेकर ही आजादी की जंग में कूद पड़े थे। उन क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर भारत को आजाद करवाया था। हम सभी को भी स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलकर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर संरक्षक मानसिंह आर्य, प्रधान किरणपाल आर्य, पूर्व प्रधान रमेशचंद आर्य, प्रचार मंत्री अमित काम्बोज, मंत्री प्रदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष साहिल आर्य, राजीव आर्य सन्नी, संस्कार प्रमुख डॉक्टर निर्मल विश्वास, महिला प्रमुख सरला आर्य, सुरभि गुप्ता, अरविंद आर्य, सुशील बत्रा, धर्म सिंह पिंकी, ईश्वर प्लाका, नीरज गर्ग, वेद प्रकाश कांबोज, जय प्रकाश कांजनू, कृष्ण आर्य, जगमाल सिंह रतनगढ़, डॉ विनोद शर्मा, अर्जुन पांचाल, मंगतराम बटला, डॉ सतीश कांबोज, अखिल गुप्ता, हुक्म चंद आर्य, नवीन कुमार, शिवकुमार शास्त्री, सतविंदर सिंह रिंकू, विक्रम वाल्मीकि, डॉ. बलदेव सैनी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन