Yamunanagar News केजरीवाल की गारंटी ही लाएगी यमुनानगर में विकास : ललित त्यागी 

0
167
Only Kejriwal's guarantee will bring development in Yamunanagar
यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेटरी ललित त्यागी ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। ललित त्यागी ने कहा कैसे पिछले दस साल से हमारे यमुनानगर के लोग प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी में खामियों को लेकर निगम व सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कैसे यमुनानगर में लोगो को पिछले दस सालो से बीजेपी ने सरकारी दफ्तरों में लाइन में लगाया हुआ है। त्यागी ने कहा कि आज सिर्फ यमुनानगर विधानसभा में एक ही विकल्प मौजूद है वो है आम आदमी पार्टी।
त्यागी ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल की हरियाणा के लिए पांच गारंटी का लोगो को बताया और कहा केजरीवाल हर उस अपनी गारंटी को लागू करता है। जिसका वो वादा करता है। त्यागी ने कहा अच्छे समाज का निर्माण अच्छी सरकारी समान शिक्षा से होता है जिसमे आम आदमी पार्टी सर्वोत्तम काम कर रही है। मौके पर रोशन , प्रदीप कंबोज, मोहित त्यागी, प्रदीप कुमार ,रवि गुप्ता, मोहित राजपूत, चंदन गुप्ता, अवनीश त्यागी शामिल रहे।