Yamunanagar News : महाविद्यालय छछरौली एनसीसी एवं इको क्लब ने एक कैडेट एक पौधा कार्यक्रम का किया आयोजन

0
176
One cadet one plant program organized
(Yamunanagar News) यमुनानगर। राजकीय महाविद्यालय छछरौली की एनसीसी यूनिट एवं इको क्लब  द्वारा “एक कैडेट एक पौधा कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन प्राचार्य देवेंद्र सिंह लांबा की देखरेख में हुआ। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय में चकरासिया, पिलखन, कचनार समेत विभिन्न छायादार पौधे  रोपित किए। हर कैडेट को एक पौधे की देखभाल करने के लिए जिम्मेदारी दी गई ताकि वह अच्छे से फल फूल सके। कैडेट्स ने अपने संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण से संबंधित पोस्टर्स भी बनाएं और उनके माध्यम से पर्यावरण बचाने  एवं पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए एक रैली भी निकाली। यह कार्यक्रम 14 हरियाणा बटालियन यमुनानगर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय छछरौली के प्राचार्य  देवेंद्र सिंह लांबा ने इस  अवसर पर  कैडेट्स को बधाई दी तथा उन्हें अपने द्वारा लगाए हुए हर पौधे की सुरक्षा के लिए उत्साहित किया।

पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी : लांबा

14 हरियाणा बटालियन एनसीसी  कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी कैडेट्स को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट सुजाता ने वन विभाग के अधिकारियों संजीव कुमार और महबूब सिंह का पौधे वितरित करने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को इनोवेशन में मिला तीसरा स्थान

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : सभी विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार समाधान करने में असफल – रमन त्यागी

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं : बिसम्बर वाल्मीकि