Yamunanagar News : पदोन्नत होने पर मिलता है उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका – डा. विजय पाल यादव

0
49
पदोन्नत होने पर मिलता है उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका - डा. विजय पाल यादव
पदोन्नत होने पर मिलता है उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका - डा. विजय पाल यादव

(Yamunanagar News) यमुनानगर। अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव की पदोन्नति होने पर सोमवार को निगम कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदोन्नत हुए अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। अधिकारियों व कर्मियों ने डा. विजय पाल यादव के उप निगम आयुक्त रहते हुए कराए गए कार्यों की सराहना की।
डा. विजय पाल यादव ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी के जीवन में पदोन्नति का अवसर बहुत ही सुखद और महत्वपूर्ण होता है। पदोन्नत होने पर उसे उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलता है।

पदोन्नति होने पर अतिरिक्त निगम आयुक्त के सम्मान में निगम कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

जिससे अधिकारी व कर्मचारी की कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता बढ़ती है। जिसका निश्चित रूप से हमें लाभ मिलता है। पदोन्नति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विकास गुप्ता, विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा का आभार व धन्यवाद किया।

निगम के डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर अकाउंट ऑफिसर कृष्ण जैन, अकाउंट ऑफिसर राकेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, सीएसआई सुनील दत्त व हरजीत सिंह ने कहा कि अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव का व्यक्तित्व सरल, सहज, सामंजस्य व सहयोग वाला रहा है। वह अधिकारी, कर्मचारी और अपने स्टाफ के साथ मिलकर कार्य करते रहे हैं। शनिवार व रविवार को भी लंबित कार्य निपटाने के लिए वह कार्यालय आए। निगम कार्यालय में इन्होंने अपनी अविस्मरणीय सेवाएं दी है। इनकी कार्यप्रणाली तारीफ योग्य है। मौके पर सभी निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर Amazon की सेल में बड़ी बचत, देखें ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स