Yamunanagar News : नवीन आहूजा ने यमुनानगर एडीसी के पद पर सम्भाला कार्यभार

0
72
नवीन आहूजा ने यमुनानगर एडीसी के पद पर सम्भाला कार्यभार
नवीन आहूजा ने यमुनानगर एडीसी के पद पर सम्भाला कार्यभार

(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा सिविल सेवा के वर्ष 2004 बैच के अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने यमुनानगर में अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। यमुनानगर जिला सचिवालय में पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन कुमार आहूजा इससे पहले हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला में सचिव के पद पर सेवारत थे। नवीन कुमार आहूजा इससे पूर्व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अम्बाला तथा जिला यमुनानगर में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। उन्होंने जिला यमुनानगर में नगराधीश, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एसडीएम बिलासपुर तथा जीएम रोडवेज के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन कुमार आहूजा ने कहा कि जिले में जो भी विकास कार्य एवं परियोजनाएं चल रही हैं उन्हें तेज गति से करवाने का काम किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Best Laptop sale : ब्रांडेड लैपटॉप कम कीमत में, अभी खरीदें

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती , 246 पद रिक्त