Yamunanagar News : बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी देकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रचा इतिहास : कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

0
11
-Naib Saini created history by giving jobs without expenses and slips Shyam Singh

(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुर्सी संभालते ही अपने वायदों को पूरा करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ ग्रहण होने से पहले ही युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था जो उन्होंने लगभग 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर पूरा कर दिया। इसके अलावा किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने के निर्देश जारी किए हैं। इससे जनता के दिल में मुख्यमंत्री नायब सैनी का सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय लोगों ने नायब सैनी की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर मोहर लगाई। अब चुनाव के बाद उनके ऐतिहासिक फैसलों के कारण लोग उनके और अ​धिक कायल हो गए हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में भी उन्होंने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

अब सभी वायदों को पूरा किया जा रहा है। नायब सिंह सैनी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सत्ता संभालने से पहले ही अपने वायदे पूरे करने शुरू किए हैं। आज हर गांव में युवाओं को नौकरी मिली है। यह नौकरी युवकों को मैरिट के आधार पर मिली है। चारों तरफ युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी का गुणगान कर रहे हैं। यह भाजपा सरकार में ही संभव है, जब गरीब से गरीब व्य​क्ति के बेटे को नौकरी मिली है। भाजपा की बिना खर्ची, बिना पर्ची की योजना का चारों तरफ गुणगान हो रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक ईश्वर पलाका,पूर्व मेयर मदन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, भाजपा नेता पुष्पिंदर सिंह,मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेडी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , पूर्व चेयरमैन रीषीपाल सैनी,अनुराग काम्बोज,आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : क्षत्रिय संघर्ष समिति ने श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार