Yamunanagar News : नगर निगम ने दिया नालों की सफाई का टेंडर, कर्मचारी लापता : पपला

0
121
Municipal corporation gave tender for cleaning drains, employee missing: Papla
Municipal corporation gave tender for cleaning drains, employee missing: Papla
(Yamunanagar News) यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों ने पहले दिन की गेट मीटिंग के दौरान निगम प्रशासन के द्वारा कर्मचारियों के नए हाज़री शेडयूल के आदेशों के विरोध में नगर निगम कार्यालय गेट पर इकाई प्रधान पपला की अध्यक्षता में निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। इस कार्यक्रम का संचालन सह सचिव रमेश कुमार ने किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों के समान काम समान वेतन,पे-रोल कर्मचारियों का 2017 से बढ़े हुए वेतन के एरियर का भुगतान करने, नए हाजिरी शेडयूल को रद्द करने, एलटीसी का भुगतान करने, शहर में सफाई के लिए हुए नए टेंडर के तहत कर्मचारियों से कार्य लेने, बड़ी बड़ी कोठियों में लगे सफाई कर्मचारियों से बगार प्रथा बन्द करवाने व अन्य माँगो को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सैंकड़ो कर्मचारियों ने गेट मीटिंग के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया। संघ नेताओं ने एक खुलासा करते हुए बताया कि बरसात के सीजन में शहर में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए और नालो की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा मैनपावर की भर्ती के लिए एक टेंडर पास किया था। जिसके तहत टेंडर में लगे सफाई कर्मचारियों ने शहर के नालो की सफाई करनी थी लेकिन इन कर्मचारियों का अभी तक कोई अता पता नही है नालों की सफाई के लिए निगम में लगे पे-रोल व नियमित कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी और गुस्सा है। संघ नेताओं ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद करें अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उक्त के अलावा उपप्रधान बलदीप तुम्बी, कैशियर गुलजार अहमद, रमन, सोरण दलोर,जीतो,राजबाला,कमलेश व अन्य ने भी संबोधित किया।