Yamunanagar News : मोदी अंतोदय की भावना से गरीबों के उत्थान में जुटे : अमरपाल राणा

0
64
मोदी अंतोदय की भावना से गरीबों के उत्थान में जुटे : अमरपाल राणा
मोदी अंतोदय की भावना से गरीबों के उत्थान में जुटे : अमरपाल राणा

(Yamunanagar News) साढौरा। पीएम नरेन्द्र मोदी भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की दिशा में अंतोदय की भावना से गरीबों के कल्याण व उत्थान में जुटे हुए हैं। कॉऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने एक निजी पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज किसान सम्मान निधि की उन्नीसवीं किस्त पूरे भारत के पात्र किसानों के खातों में माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के भागल पुर से जारी की जा रही है।

देश के 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ से अधिक की राशि एक क्लिक से जारी की गई। किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक किसान सम्मान निधि के रूप में देने का काम माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पूर्व कि सरकारों ने किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास भी नहीं किया गया। पहले किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। बिचोलियों का राज था। आज सीधे पूरा पैसा सरकार सीधा किसानों क़े खातों में भेज रही है। पहले ज़ब बाढ़ आती थी सूखा पड़ता था तब सरकार किसानों को अपने हाल पर छोड़ देती थी। भाजपा सरकार ने आपदा क़े समय में योजना बनाकर किसानों क़े नुकसान की भरपाई की है। देश को दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बना दिया गया है। पशु पालकों को योजनाओं का लाभ देकर उनका आर्थिक विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उचित मूल्य पर किसानों की फसलों की खरीद कर रही है।

पहले किसानों को खाद क़े लिए लाठियां खानी पड़ती थी। फिर भी खाद नहीं मिलती थी। आज किसानों को पर्याप्त मात्रा में न केवल यूरिया खाद उपलब्ध हो रहा है बल्कि उचित मूल्य पर मिल रहा है।जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने कहा कि किसानों के खातों में फसलों का दाम सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सिद्धान्त पर काम करते हुये देश क़े विकास क़े निरंतर कार्य किये जा रहे है। माननीय प्रधान मंत्री ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान सम्मान निधि हेतु अपने खातों की केवाई सी किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर आधार कार्ड से अपडेट करवा लें। लिमिट क़े खातों को सम्मान निधि क़े लिए देने पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त खाते में नहीं आएगी इसलिए केवल बचत खाता दें। इस दौरान व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह, भाजपा नेता नवीन भसीन, एसडीओ अजय तथा एसीडीओ सूरज भान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge फ्लैट डिजाइन के साथ ये बेहतरीन फीचर्स