Yamunanagar News : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खालसा कॉलेज रोड के कार्य का शुभारंभ किया

0
7
Yamunanagar News : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खालसा कॉलेज रोड के कार्य का शुभारंभ किया

Yamunanagar News | प्रभजीत सिंह लक्की |यमुनानगर | विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर विधानसभा में हरियाणा भाजपा सरकार की सहायता से करोड़ों रुपए की लागत से लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं|

इसी कड़ी के अंतर्गत आज उन्होंने शहीद भगत सिंह चौंक से खालसा कॉलेज रोड जाने वाले सड़क मार्ग आरसीसी का बनाया जाएगा उसका आज नारियल फोड़कर शुभारंभ किया,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है ,यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की मांग के आधार पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं|

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जल्दी ही यमुनानगर क्षेत्र में ओर भी बहुत से बड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी की सोच बिना भेदभाव के एक समान विकास कार्य करना है, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर विकास कार्य करवा रही है|

हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी ऐसा होने पूर्ण विश्वास है, पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा यमुनानगर में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा, लोगों को आधारभूत मूलभूत सुविधाएं भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है|

लोगों का भरोसा लगातार भाजपा सरकार पर बढ़ रहा है, लोगों की पहली पसंद भाजपा है,केन्द्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार असल मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पूर्व पार्षद प्रिंस, सतपाल,पूर्व पार्षद शिवराम, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल,शुभम गौरी,नीतीश दुआ,रोहित, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, कैलाश चंद्र गोयल,अमन सग्गर सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें : Babain News : निरंकारी मार्किट में दुकानदार बारिश के पानी की निकासी न होने से बेहद परेशान

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मानसून की सक्रियता बढ़ने से सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : अब 21 लाख तक के विकास कार्य बिना टेंडर करवा सकेंगे सरपंच : मुख्यमंत्री नायब सिंह

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने केयूके के प्रांगण में किया पौधरोपण

SHARE