Yamunanagar News : सिटीजन फीडबैक में 2226 अंक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर म्हारा शहर

0
49
सिटीजन फीडबैक में 2226 अंक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर म्हारा शहर
सिटीजन फीडबैक में 2226 अंक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर म्हारा शहर

(Yamunanagar News) यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम की टीम अनेक प्रयास कर रहा है। अनेक गतिविधियां करने के साथ साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब निगम की टीम सिटीजन फीडबैक के लिए ​शिक्षण संस्थाओं व डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इन्हीं प्रयासों से अब नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सिटीजन फीडबैक में 2226 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर 2589 अंक के साथ गुरुग्राम है। निगम अ​धिकारियों का दावा है कि जल्द ही हम प्रदेश में पहले स्थान पर होंगे और स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बेहतर रैंक पर आएंगे।

डोर टू डोर शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण व सिटीजन फीडबैक के लिए जागरूक कर रही निगम की टीम

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव के मार्गदर्शन में निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। निगम की टीम ने शहरवासियों को उनके सिटीजन फीडबैक भरने के बारे में जानकारी दे रही है और लोगों से भी सिटीजन फीडबैक देने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इसके अलावा निगम द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वाल पेंटिंग, डोर टू डोर लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने, जागरूकता रैली, विभिन्न प्रतियोगिताओं, ट्रिपल सेंटर, एमआरएफ सेंटर आदि के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि अभी हमारा शहर प्रदेश के 78 शहरों में दूसरे स्थान पर है। अपना शहर के प्रदेश के साथ देश में भी पहले स्थान पर लाने के लिए सभी शहरवासी सहयोग करें और सिटीजन फीडबैक दें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घर का कचरा गीला और सूखा अलग करके नगर निगम की गाड़ियों के दे।

ऐसे दे सिटीजन फीडबैक –

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सभी नगर वासी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की साइट पर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपनी सकारात्मक फीडबैक दें। फीडबैक देने के लिए सबसे पहले गूगल में https://sbmurban.org/feedback लिंक को ओपन करें। गेट स्टार्ट का बटन दबाएं। अपना मोबाइल नंबर, जिले व शहर का नाम डाले। इसके पश्चात भाषा का चुनाव करके पूछे गए 10 प्रश्नों का सही जवाब दें। अंत में ओटीपी भरकर सिटीजन फीडबैक फॉर्म की प्रक्रिया को पूरा करे।

यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर